सोमवार, 27 नवंबर 2017

★चम्बल एक सिंह अवलोकन★भाग 10

===चम्बल एक सिंह अबलोकन===
               भाग -१०(द्वितीय)
            ●डाकू पुतली बाई ●
गतान्क से आगे -:
इस बार पुतली का चम्बल के बीहड़ो का पदार्पण हैरतअंगेज व् विषमय कारी रहा जो नृत्यग्ना कभी हारमोनियम, तबला ,घुंघरु की लय पर लोगो का मनोरंजन किया करती थी आजबो रायफलों से गोलियों का संगीत निकाल जन्ममानष को तिगुनी का नाच नचाने बाली थी । इस बार उसको उठाकर नहीं लाया गया था बल्कि वो दुनिया से नाराज होकर खुद लौटी थी।
गैंग में काफी खुशी मनाई गई ,जश्न हुआ और धीरे-धीरे वो इस काम में हिस्सा लेने लगी। और गैंग में उसको पहली जिम्मेदारी दी गई गैंग की लूट का बंटवारा करने की। गैंग की डकैती के बाद लूट का बंटवारा करने की इंचार्ज बन गई थी पुतली।
लेकिन सुल्ताना उसको पूरे तौर पर डकैत बनाना चाहता था। ऐसी डकैत जो हर किस्म का हथियार चलाना जानती हो।
उपलब्ध हर अश्त्र शस्त्र का प्रशिक्षण सुल्ताना द्वारा  दिया गया और फिर एक दिन पुतली को गन देकर एक आदमी पर गोली चलाने को कहा गया। शुरूआती हिचक के बाद पुतली ने गोली चला दी। और चंबल की कहानियों ने दर्ज किया कि जिस शख्स को गोली मारी गई वो पुलिस का आदमी था।
पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कि “ आल्हा जैसे वीरोचित गीतों को गाने वाले पुतलीबाई के दिमाग में वो गीतचढ़ गए थे। गीतों में गाई गई बहादुरी को उसने कुछ और मान लिया और उसके बाद तो जैसे कानून तोड़ने में उसको मजा आने लगा।
अब वो चंबल की डाकू बन चुकी थी जिसके लिए कानून एक कच्चे धागे से ज्यादा कुछ भी नहीं था।“पुतली बाई "लूट और कत्ल के खेल में शामिल हो चुकी थी। कई कत्ल और लूट कर गैंग के एक्टिव मेंबर में शामिल हो चुकी थी पुतली। लेकिन पुतली को अपनी बेटी (जो बीहड़ कूदने पहले ही जन्म ले चुकी थी)की याद सताने लगी थी वो चाहती थी एक दिन बेटी से मिलकर वापस लौट आएंगी। 
किन्तु  सुल्ताना इसके लिए कभी तैयार नहीं होगा तो उसने सोचा कि जब गैंग लूट के लिए बाहर के इलाके में जाएंगा तब वो सुल्ताना की गैरहाजिरी में अपनी बेटी से मिलकर लौंट आएँगी।
एक दिन मौका मिला  गैंग धौलपुर जिले के रजई गांव में टिका हुआ था। गैंग निकलने ही वाला था कि अचानक गोलियों की बौंछार हो गई।
पुलिस की एक बड़ी बटालियन ने गैंग को घेर लिया था। "सुल्ताना चिल्लाया छिप जाओं पुतली पुलिस आ चुकी है।"
फायरिंग वारिस की तरह हो रही थी  और गैंग ने जल्दी ही इलाका छोड़कर निकला। बीहड़ो में छिपी पुतली बाहर निकली तो वो टीम सामने थी। पुतलीबाई ने आत्मसमर्पण कर दिया उसका ख्याल था कि पुलिस उसको सीधे नहीं फंसाएंगी और कुछ दिन जेल में बीताकर वापस अपनी बच्ची के पास चली जाएगी।
पुतली को ताजगंज आगरा ले जाया गया। वहां से धौलपुर की जेल। और फिर जमानत पर बाहर। लेकिन पुलिस वालों के लिए वो एक कठपुतली बन चुकी थी। पुलिस उसको मुरैना भी नहीं भेजना चाहती थी। पुलिसने दो शर्त रखी कि अगर वो मुरैना जाएंगी तो उसकी बहन को धौलपुर रखना होगा और खुद पुतली को सुल्ताना की मुखबरी करनी होगी। पुतली दोनो शर्तों के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन  पुलिस अधिकारी रोज अपनी नाजायज मांगों के साथ पुतली के ठिकाने पर आ धमकते। और एक दिन दिन पुतली ने कहा कि वो तैयार है ।

पुलिस अधिकारी ने खुशी में पहरा हटाया और शाम को शराब पार्टी की शर्त रख दी। शाम को पुलिस अधिकारी शराब और अपने दो दोस्तों के साथ पुतली के ठिकाने पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। पुतली हवा हो चुकी थी। इस बार पुतली फरार हो गई।पुतली वापस सुल्ताना के पास पहुंची। लेकिन बाबू लुहार ने सुल्ताना के कान भर दिए थे। और सुल्ताना को ये यकीन दिला दिया कि रजई में गैंग की मुखबरी पुतली ने की थी। सुल्ताना ने पुतली से कहा कि वो वापस जाएं। लेकिन पुतली भूखी-प्यासी रह कर भी गैंग में बनी रही तब सुल्ताना पसीज गया और फिर से पुतली को अपने साथ रखने को राजी हो गया। और पुतली इस बार बदला लेने के मूड से गैंग में शामिल हुई थी।
पुतली ने बदला लेना शुरू कर दिया।  पुतली का पहला निशाना वो पुलिसवाले और उनके परिवार बने जिन्होंने पुतली के साथ रंगरेलियां मनाई थी। पुतली घर में डाका डालती जो मिलता मार डालती और उसकी उंगली भी काट लेती थी, घर की महिलाओं के कुंडल के लिए कान उखाड़ देती थी। अब पुतलीबाई की क्रूरता की कहानियां चंबल के गारों में गूंजने लगी थी।इसी बीच चंबल में अपने गैंग को बड़ा करने के लिए सुल्ताना ने लाखन को अपने गैंग में शामिल होने केलिए बुला लिया।
'नगरा 'के लाखन सिंह चंबल में सबसे खूंखार डाकूओं मे गिना जाता था। पुतली ने पहली ही मुलाकात में ताड़ लिया था कि लाखन इस गैंग के लिए खतरा बन जाएंगा।और पुतली ने लाखन गैंग का विरोध कर वीहड़ी सल्तनतों में आपसी वैर कर दिया ।
  पुतली की जिंदगी फिर से करवट ले रही थी। दोनो गैंग के लोग एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख  रहे थे लेकिन सुल्ताना को लाखन पर यकीन था।
२५मई १९५५को थाना नगरा जिला मुरैना के गांव अर्जुनपुर में दोनों गैंग के मतभेद खत्म करने के  बातचीत होनी थी कि पुलिस ने गैंग को घेर लिया। ब्रेनगन और स्टेनगन से लैस पुलिस की फायरिंग से गैंग के पांवउखड़ने लगे। सुल्ताना का सबसे वफादार साथी मातादीन मारा गया।  सुल्ताना ने पुतली को बाबू लुहार को सौंपा और कहा कि इस सुरक्षित जगह ले जाओं।  पुतली एक टीले से छिपी मुठभेड़ देख रही थी।  और मैगजीन निकालने भरने के चक्कर में भूले सुल्ताना के जिस्म में पिघल शीशा अपनी जगह बना चूका था ....सुल्ताना मारा गया।चम्बल में किश्मत के धनी लाखन के साथ किस्मत यहां भी साथ दे गयी भरा हुआ गठीले शरीर के स्वामी लाखन का भोंपू यहां काम आया और दूर से पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंक उडी हुई धूल में लाखन बोतल से निकले हुए भुत की तरह गायव थे और भोंपू के मुह से बन्धी यही पकड़ बचाओ बचाओ की युक्ति काम कर चुकी लाखन गायव था लेकिन उसके पीछे छूटी सुल्ताना की लाश और कुछ रसद का सामान के साथ जीवित एक पकड़ ...

पुतली के लिए ये आसमान टूटने से कम नहीं था क्योंकि उसकी पूरी जिंदगी फिर से राख में बदलने वाली थी मुठभेड़ के बाद पुलिस को मरे हुए डाकुओं में सुल्ताना की लाश मिली थी। पुलिस ने दावा किया कि सुल्ताना उसकी गोलियों का निशाना बना.••••

कहा जाता है कि पुतली ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को एक खत लिखा और कहा कि सुल्ताना को पुलिस की गोलियों ने नहीं गैंग की गोलियों ने मारा है। हालांकि पुलिस ने इस बात का खंडन किया था। लेकिन सुल्ताना किसी की भी गोलियों से मरा लेकिन पुतली का सुल्ताना मारा जा चुका था और अब उसकी जिंदगी बिना डोर की पतंग हो गई जिसको जो चाहे लूट ले।सुल्ताना की लाश जली भी नहीं थी कि बाबू लुहार गैग का मुखिया बन गया। और उसी रात पुतली के साथ उसने सबके सामने बलात्कार कर अपने अपमान का बदला लेने की घोषणा की। बाबू लुहार के साथ ही गैंग का दूसरे नंबर का सरदार पहाड़ा गुजर भी पुतली के साथ बलात्कार करने लगा। बेबस पुतली अपने वक्त का इंतजार कर रही थी। और मौका ज्यादा दूर नही था। चार महीने के भीतर मुरैना के  ही एक दूसरे इलाके में 'थानकी भूमिया "उसैद" की गारो 'में पुलिस के साथ गैंग की मुठभेड़ हो गई. चारों और से गौलियों की आवाज ही आवाज थी। गांव  के रास्ते से गैंग निकलकर भागना चाहता था। पुतली ने दिमाग लगाया और बाबू से कहा कि उस तरफ टीले से देख लोग कि पुलिस उस तरफ है या नहीं। बाबू ने जैसे ही उधर मुडा इधर पुतली की राईफल गरज गई। और बाबू ढेर हो गया।पुतली का पहला बदला पूरा हुआ। पुलिस ने इस मुठभेड़ पर भी अपना दावा जताया तो पुतली ने फिर से एक खत देश के प्रधानमंत्री को लिख दिया। खबरों की सुर्खियों में ये विवाद रहे। इसके बाद पहाडा ने पुतली से समझौता कर लिया और उसके साथ रहने लगा। इन दोनो से एक और बच्चा हुआ जिसका नाम सुर्रा  रखा गया। लेकिन पहाडा का साथ भी ज्यादा नहीं चला और एक दिन पुलिस की गोलियों ने पहाड़ा की जिंदगी की गिनती भी पूरी कर दी।
इसके बाद कल्ला पुतली के साथ गैंग का सरदार बना। इस बार पुतली गैंग की सरदार थी। कल्ला ने पुतली को अपना सरदार मान लिया था। यहां तक कि कल्ला ने कहा कि यदि पुतली चाहे तो वापस अपनी दुनिया में लौट सकतीहै। पुतली बाई जानती थी कि चंबल में मुड़े कदम श्मशान जाने के लिए लिए ही निकलते है। इस कशमकश में कहते है कि पुतलीबाई ने फिर एक चिट्ठी देश के प्रधानमंत्री को लिखी। नंबवर १९५६ में लिखी इस चिट्ठी में एक औरत की चंबल की जिदगी के बारे में बताते हुए कहा कि क्या कानून पुतली को माफ करेगा अगर वो वापस लौटना चाहे तो। चिट्टी का कोई जवाब नहीं आया औ पुतली बस चंबल की डाकू रानी बनी रही।
इस बार गैंग कल्ला पुतली का गैंग था और चंबल को इस गैंग ने थर्रा कर रख दिया। लेकिन किस्मत ने सारी कहानी पुतली की जिंदगी के लिए ही बचा रखी थी। एक दिन भिंड जिले के गोरमी में पुलिस की मुठभेड़ पुतली के गैंग से हो गई। पुलिस बल के लोगो ने देखा पुतली अपने बेटे को गोद में लेकर पुलिस वालों पर सीधे राईफल से गोलियां दाग रही थी। इसी बीच पुलिसकी गोली ने पुतली का जिस्म खोज लिया। एक गोली कंधें के पार हो गई। कल्ला ने पुतली को कंधे पर उठाया और सीधे दौड़ लगा दी।
पुलिस दो महीने तक चंबल में खून के निशान के सहारे पुतली की लाश खोजती रही लेकिन कही कोई सुराग नहीं मिला। फिर एक दिन पुलिस को सूचना मिली कि गैंग 'खतौली' में रूका हुआ है। चाल प्लाटूनों ने गांव घेर लिया। गांव की तलाशी शुरू हुई। अभी दो घरों की तलाशी पूरी हुई थी और जैसे ही पुलिस तीसरे घर में घुसी कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली पुलिस ऑफिसर का सीना चीर गई. मरने से पहले पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसको पुतली ने गोली मारी है और उसका एक हाथ कट चुका है। दाए हाथ से गोली चला रही पुतली का बाया हाथ अब कटा हुआ है। गैंग साफ बच निकला। लेकिन किसी क यकीन नहीं  आ रहाथा कि एक हाथ से कोई औरत सीधे पुलिस पर हमले कर रही हो। कुछ ही दिन बाद कनारी पुरा गांव में एक और मुठभेड़ हुई। दोपहर में गैंग के खाना खाते वक्त पुलिस ने धावा बोला और वहां से गैंग बच निकला लेकिन मौके से पुतली की लिपिस्टिक मिली और भागती हुई पुतलीबाई को कई पुलिस अधिकारियों ने देखा कि उसका एक हाथ गायब है। बाद पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि मुठभेड़ में घायल पुतली ग्वालियर गई और वहां एक सर्जन को २०००० रूपए देकर अपनी घायल हाथ को कोहनी से कटवा दिया था पुतली की बाह कटी तो जैसे उसके अंदर की औरत भी मर गई। बचा-कुचा दर्द भी गायब होगया। पुतली ने अब कत्लोगारत शुरू कर दी।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दिसंबर १९५७ में दो ही डकैतियों ने कल्ला पुतली गैंग ने ७५००० रूपए की रकम लूट ली थी।
भिंड, मुरैना, शिवपुरी और ग्वालियर जिले पुतली गैंग के आतंक से कांप उठे थे। उधर लाखन गैंग भी इलाके में लूट और कत्ल का सिलसिला बनाएं हुए था। सरकार ने फैसला किया कि लाखन का पहले सफाया और फिर पुतली गैंग का।
समय की भी अपनी कहानी होती है। पुतली की उम्र लगभग २७ साल की हो चुकी थी... ये उम्र भले ही कम हो लेकिन इतने मोड़ों से बहती हुई पुतली की कहानी का आखिरी पन्ना अब लिखा जाना था।

२३ जनवरी १९५८ को पुलिस को सूचना मिली थी कि लाखन गैंग मुरैना के कोंथर गांव में पहुंचा हुआ है । एक बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।  गैग के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए।  पुलिस की घेराबंदी पूरे तौर पर मुकम्मल करने के लिए क्वारी नदीं के दूसरे किनारों के गावों मे भी प्लाटून तैय्यार करदी गई थी। अरूसी,सिहोनिया, लेपा, सांगोली, तरसमा, और दूसरे सभी गांवों में हथियार बंद पुलिस थी। पुलिस अब इंतजार कर रही थी। एक एक पल एक एक युग के बराबर लग रहा था। तभी पुलिस को तरसमा के इलाके से एक दर्जन लोग आते दिखाई दिए। एक प्लाटून उस तरफ भेजी लेकिन तभी गैंग की तरफ से पहला फायर हुआ।
पुलिस चौंक उठी कई वर्षो से लंबे डाकू  जीवन में लाखन गैंग जो पुलिस के जिन्द बना हुआ था आज कैसे सामने आ गया ?
अचानक पुलिस दल कप्तान  के कानों में आवाज आई पुतली।अरे ये तो पुतली की गैंग है। कैलाश सिंह ने समय नहीं गवाया और चारो ओर से गैंग को घेरना शुरू कर दिया। कल्ला ने मौके की नजाकर देखी। गैंग दो हिस्सों में बांट दिया। पांच आदमियों के साथ एक और बढ़ा और गैंग से दस निशानेबाज पुतली को देकर क्वारी नदी की ओर बढ़ने को कहा। पुतली और क्वारी नदी के बीच एक चने का खेत था। पुतली को लगा कि खेत से होते हुए यदि वो नदी पार कर लेती है तो फिर बीहड़ में निकल जाएंगी पुलिस की गोलियों से दूर। लेकिन किस्मत का फैसला हो चुका था। गैंग के सारे निशानेबाज पुलिस के निशाने पर आकर मर चुके थे और अकेली पुतली खेत में इधर से उधऱ भाग रही थी। गोलियों के बीच से पुतली ने जेब में पड़े नोट उडाने शुरू कर दिए और पानी में उतरते ही पहनी हुई जैकेट और पेंट उतार कर फेंक दी। एक हाथ से नदी चीरती हुई पुतली ने जैसे ही दूसरे किनारे पर सर उठाया तो उसको दिख गया कि आज का दिन आखिरी दिन है और आज की महफिल मौत की महफिल है। क्योंकि दूसरी तरफ इंतजार कर रही प्लाटून ने फायर ओपन कर दिया और पुतली की जिंदगी की डोर टूट गई।  कहते है पुलिस टैक्टर के पीछे बांध कर डाकूओं की लाश खींचती हुई गांव तक गई और वहां से इन लाशों को मुरैना शहर में ले जाया गया। भारी भीड़ देखने आई डकैतो की मलिका पुतलीबाई की आखिरी सांस.....
जिसने अपने पीछे छोड़े घुंघरू की झनकार ,आल्हा के गीत,समारोहों शिरकत करती गोहरबानो ,तो बीहड़ी पहली महिला दस्यु "पुतली बाई "की कहानी ..........
सुल्ताना की बेटी तन्ना और पहाडा से बेटा सुर्रा .जिनका कोई अता पता नहीं ...
     
(मिलते हे कुछ समय बाद अगली किसी नए बीहड़ी किरदार के साथ  )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राजा भलभद्र सिंह 'चहलारी'

यथोचित प्रणाम।  जो शहीद हुये है उनकी...... 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में,  अंग्रेजों के खिलाफ बहराइच जिले में रेठ नदी के तट पर एक निर...